महाराष्ट्र में आज 18 कोरोना संक्रमितों की मौत, 350 नए मरीजों की हुई पुष्टि, सीएम ठाकरे ने कही ये बड़ी बात…

महाराष्ट्र में आज 18 कोरोना संक्रमितों की मौत, 350 नए मरीजों की हुई पुष्टि, सीएम ठाकरे ने कही ये बड़ी बात...

महाराष्ट्र में आज 18 कोरोना संक्रमितों की मौत, 350 नए मरीजों की हुई पुष्टि, सीएम ठाकरे ने कही ये बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 14, 2020 4:01 pm IST

मुंबई: कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 3 मई तक लॉक डाउन ​कर दिया गया है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में लागातार बढ़ रहा है। भारत में महारष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। आज भी 18 मौतें और 350 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 178 मौतें और 259 ठीक हुए लोगों को मिलाकर 2684 हो गई है।

Read More: बेटे के तबले की थाप पर थिरकीं माधुरी दीक्षित.. वीडियो वायरल

वहीं, सीएम उद्धव ठारने ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। महाराष्ट्र संभवत सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहा है। मुंबई ने 22000 से अधिक नमूनों का टेस्ट किया है जिसमें से आज सुबह तक 2334 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 230 लोग-लगभग 10% लोग ठीक हो चुके हैं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज मिले दो नए मरीज, तीन को अस्पताल से मिली छुट्टी

हमारे पास 10 जिले हैं जिनमें शून्य कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। हम इसे बनाए रखेंगे और कोशिश करेंगे कि सभी जिले जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हों। मुंबई और पुणे हॉटस्पॉट्स हैं और हम इन स्थानों पर अपने टेस्ट सेंटर बढ़ा रहे हैं। अभी हमारा पूरा ध्यान कंटेनमेंट ज़ोन्स में टेस्टिंग और सैंप्लिंग बढ़ाने पर है। हम सभी क्षेत्रों से आपूर्ति संबंधी समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे शराब दुकान, बार, क्लब और होटल, आदेश जारी

कोई भी नहीं चाहता है कि आप अपनी इच्छा के बिना लॉकअप में रहें। लॉकडाउन का मतलब लॉकअप नहीं है। यह हमारा देश है। आप (प्रवासी मजदूर) मेरे राज्य में सुरक्षित हैं, परेशान न हों। जिस दिन लॉकडाउन उठाया जाएगा, न केवल मैं बल्कि केंद्र भी आपके लिए व्यवस्था करेगा। आज बांद्रा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। ऐसा शायद इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने सोचा था कि ट्रेनें 14 अप्रैल से शुरू होंगी और वो अपने गांव वापस जा सकेंगे।

Read More: दवा का असर, भारत को 15 करोड़ डॉलर की मिसाइलें-टॉरपीडो देगा अमेरिका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"