भगवान का प्रसाद खाने से बीमार हुए इस इलाके के 18 लोग, पुलिस कर रही मामले की जांच

देश के पूर्वोत्तर में स्थित प्रमुख राज्य असम से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां बीते दिनों एक धार्मिक कार्यक्रम लोगों के लिए दुख और परेशानी का कारण बन गया है। असल में असम के माजुली जिले स्थित गरमूर के पास महरीचुक इलाके में शुक्रवार रात एक धार्मिक समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित हो रहा था।

भगवान का प्रसाद खाने से बीमार हुए इस इलाके के 18 लोग, पुलिस कर रही मामले की जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: August 6, 2022 5:22 pm IST

18 people Sick: देश के पूर्वोत्तर में स्थित प्रमुख राज्य असम से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां बीते दिनों एक धार्मिक कार्यक्रम लोगों के लिए दुख और परेशानी का कारण बन गया है। असल में असम के माजुली जिले स्थित गरमूर के पास महरीचुक इलाके में शुक्रवार रात एक धार्मिक समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित हो रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस समारोह में लोगों को प्रसाद भी वितरित किया था। लेकिन, यह प्रसाद कुछ लोगों और उनके परिजनों के लिए आफत बन गया। जिसे खाने से कथित तौर पर 18 लोग बीमार पड़ गये। जिसके बाद धार्मिक सामारोह में अफरा तफरी का माहौल मच गया। जिसके बाद तुरंत आनन- फानन में प्रसाद खाने से बीमार पड़े लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

 Read More:राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए तिरंगा भेट करने से रोका, पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कही ये बातें 

एक धार्मिक समाराेह में प्रसाद खाने से बीमार पड़े 18 लोगों के मामले को अस्पताल प्रशासन पॉइजनिग का मामला मान रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी तक अस्पताल प्रशासन की तरफ से आधारिक पुष्टि नहीं की है। इस पूरे मामले को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ अमूल्य गोस्वामी ने कहा किबीती रात 12 लोग पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर यहां आए थे। आज सुबह छह और लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत अब स्थिर है। हमें संदेह है कि यह फूड पॉइज़निंग का मामला है।

Read More:प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में जीता रजत पदक, मुक्केबाजी में भी रजत पक्का 

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में