झारखंड में झील में डूबने से जूनियर डॉक्टर की मौत, एक अन्य लापता
झारखंड में झील में डूबने से जूनियर डॉक्टर की मौत, एक अन्य लापता
जमशेदपुर, 24 जुलाई (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार तड़के एक झील में नहाने के दौरान एक जूनियर डॉक्टर की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, राज्य सरकार के एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन जूनियर डॉक्टर तड़के करीब तीन बजे जमशेदपुर स्थित डिमना झील गए थे।
पुलिस उपाधीक्षक दयानंद कुमार ने बताया कि इनमें से दो डॉक्टर झील के गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि तीसरा डॉक्टर तैरकर सुरक्षित किनारे पर पहुंच गया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव अभियान के लिए नागरिक सुरक्षा कर्मियों और गोताखोरों को मौके पर लगाया।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एक डॉक्टर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है।
भाषा मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


