पुडुचेरी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 181 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस से संक्रमण के 181 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 08:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

पुडुचेरी, 29 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 181 नए मामले सामने आए जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,761 हो गई।

यहां पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर पुडुचेरी में अबतक 592 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 142 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

राव ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 30,449 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3,720 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा शुभांशि धीरज

धीरज