झारखंड में कोविड-19 के 182 नये मामले आए

झारखंड में कोविड-19 के 182 नये मामले आए

झारखंड में कोविड-19 के 182 नये मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: December 9, 2020 4:24 am IST

रांची, नौ दिसंबर (भाषा) झारखंड में कोविड-19 के 182 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,639 हो गयी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटो में कोविड-19 से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है।

राज्य में अब तक 1,07,898 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 1,753 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। संक्रमण से अब तक 988 लोागें की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 23,107 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 182 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

भाषा इन्दु सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में