तेलंगाना में कोविड-19 के 183 नए मामले, दो मरीजों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 183 नए मामले, दो मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 11, 2021 / 08:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

हैदराबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 183 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,68,070 हो गई। राज्य में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 3,932 हो गई।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, बृहद् हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के सर्वाधिक 53 नए मामले सामने आए। इसके बाद करीमनगर जिले में 20, जबकि खम्मम और मेडचल-मलकजगिरि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 10-10 नए मामले सामने आए।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 4,196 है। तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान 40,354 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 2,68,30,468 नमूनों की जांच की गई है।

तेलंगाना में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 220 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 6,59,942 हो गई। तेलंगाना में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर 98.78 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत शाहिद

शाहिद