हिमाचल में कोविड-19 के 186 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

हिमाचल में कोविड-19 के 186 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 27, 2021 / 11:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

शिमला, 27 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 186 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,12,913 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3,569 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांगड़ा जिले में ही कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 293 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,07,356 हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,965 हो गयी है।

भाषा

रवि कांत प्रशांत

प्रशांत