राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 19 और लोगों की मौत, 3,314 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 19 और लोगों की मौत, 3,314 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 19 और लोगों की मौत, 3,314 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: November 24, 2020 1:34 pm IST

जयपुर, 24 नवंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 3,314 नये मामले सामने आये है। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,50,482 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2200 हो गयी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 419, जोधपुर में 223, अजमेर में 169, बीकानेर में 158, कोटा में 127, भरतपुर में 102, उदयपुर में 85, और पाली में 83 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,23,085 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 3314 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,50,482 हो गयी जिनमें से 25,197 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित 656, जोधपुर में 471, कोटा में 320, अजमेर में 275, अलवर में 232, पाली में 165, नागौर में 156, उदयपुर में 134, बीकानेर में 113, टोंक में 100 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी

देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में