गुजरात में ओमीक्रोन के 19 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 97 हुई

गुजरात में ओमीक्रोन के 19 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 97 हुई

गुजरात में ओमीक्रोन के 19 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 97 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 29, 2021 8:56 pm IST

अहमदाबाद, 29 दिसंबर (भाषा) गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से और 19 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में ओमीक्रोन के और 17 मरीजों का आज अस्पताल से छुट्टी मिली है। अभी तक कुल 41 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, ओमीक्रोन के नये मामलों में से 10 लोगों ने विदेश यात्रा की है जबकि अन्य नौ ने कोई यात्रा नहीं की है।

ओमीक्रोन के नये मामलों में से अहमदाबाद शहर में आठ, सूरत में छह, वडोदरा में तीन और आणंद में दो मामले आए हैं।

अहमदाबाद शहर में अभी तक सबसे ज्यादा ओमीक्रोन के 33 मामले आए हैं।

भाषा अर्पणा माधव

माधव


लेखक के बारे में