झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नए मामले
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नए मामले
रांची, 27 दिसंबर (भाषा) झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,018 हो गयी। राज्य में संक्रमण के 192 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर यहां संक्रमितों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 1,14,146 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 1,14,146 संक्रमितों में से 1,11,530 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 1,598 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
पिछले चौबीस घंटों में राज्य में जिन दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई उनमें से एक रांची का और एक लातेहार के रहने वाला था।
भाषा इन्दु मानसी
मानसी

Facebook


