तेलंगाना में कोविड-19 के 194 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

Ads

तेलंगाना में कोविड-19 के 194 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 06:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

हैदराबाद, 11 मार्च (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 194 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,00,536 हो गई। वहीं, संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,649 हो गई।

राज्य सरकार ने 10 मार्च रात आठ बजे तक के आंकड़ों का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि अभी कुल 1,855 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार 194 नए मामलों में सर्वाधिक 35 मामले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सामने आए, जबकि रंगारेड्डी में 16 और मेडचल मल्काजगिरी जिले में 14 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 90,93,645 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल 2,97,032 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.83 प्रतिशत और कोविड-19 मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना