बंगाल में कोविड-19 के 19,428 नए मामले आए सामने, 145 और मरीजों की मौत

Ads

बंगाल में कोविड-19 के 19,428 नए मामले आए सामने, 145 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 07:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

कोलकाता, 18 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गयी।

इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,050 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं और राज्य में अब तक 10,26,492 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,31,793 है।

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन