पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,957 नए मामले, इस साल की सर्वाधिक संख्या

Ads

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,957 नए मामले, इस साल की सर्वाधिक संख्या

  •  
  • Publish Date - April 5, 2021 / 06:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

कोलकाता, पांच अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,957 नए मामले सामने आए, जो इस साल प्रतिदिन सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस साल अप्रैल के पांच दिनों में 6,700 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई और इस महीने महामारी से कुल 19 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,95,576 हो गए हैं और मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,348 पर पहुंच गई है। अब तक कुल 5,73,782 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 11,446 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश सुभाष

सुभाष