पुडुचेरी में कोविड-19 के 196 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 196 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 196 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: June 29, 2021 8:48 am IST

पुडुचेरी, 29 जून (भाषा) पुडुचेरी में कोविड-19 के 196 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.16 लाख के पार चले गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में 146, कराईकल में 25, माहे में 17 और यनम में आठ मामले सामने आए। वहीं, 2,345 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। तीन और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 1748 हो गई। 327 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,892 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में नमूनों के संक्रमित आने की दर 2.25 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 96.50 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है। अभी तक केन्द्र शासित प्रदेश में 12,99,488 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 37,085 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,888 कर्मियों को टीका लग चुका है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 3,36,957 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में