मेकेदातु बांध विवाद पर हम हर किसी से बात करने और मिलकर काम करने के लिए तैयार: शिवकुमार

मेकेदातु बांध विवाद पर हम हर किसी से बात करने और मिलकर काम करने के लिए तैयार: शिवकुमार

मेकेदातु बांध विवाद पर हम हर किसी से बात करने और मिलकर काम करने के लिए तैयार: शिवकुमार
Modified Date: July 24, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: July 24, 2026 4:46 pm IST

बेंगलुरु, 24 जुलाई (भाषा) मेकेदातु में कावेरी नदी पर नया बांध बनाने के कर्नाटक के प्रस्ताव पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ संभावित बैठक की खबरों के बीच, मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार सभी से बातचीत करने, बातें साझा करने और मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

जब शिवकुमार से प्रस्तावित बैठक के विवरण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई भी जानकारी साझा करने से मना कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु की ओर से बैठक का अनुरोध किया गया। इसके जवाब में शिवकुमार ने विजय को बेंगलुरु में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है जो संभावित रूप से तीन अगस्त के लिए निर्धारित है।

हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विजय ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया है या नहीं।

संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं अभी कुछ भी सार्वजनिक तौर पर नहीं कहना चाहता। अगले हफ्ते कैबिनेट विस्तार और अन्य मामलों को लेकर मैं काफी व्यस्त रहूंगा। हम हर किसी से बात करने, चीजें साझा करने और मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।’’

तमिलनाडु इस मेकेदातु परियोजना का लगातार कड़ा विरोध करता रहा है।

भाषा खारी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में