दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,077 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,077 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,077 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 7, 2020 1:48 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,077 नए मामले सामने आए।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.93 लाख के ऊपर पहुंच गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 32 और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,599 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में विभिन्न प्रक्रिया से कुल 22,954 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 1,114 हो गई है।

वर्तमान में कोविड-19 के 20,543 मरीजों का इलाज चल रहा है और 1,68,384 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,93,526 हो गई है।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में