Manipur News : बिहार के 2 प्रवासी मजदूरों की मणिपुर में गोली मारकर हत्या, इलाके में माहौल हुआ तनावपूर्ण
Manipur News : मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

School Bus Accident In Betul / Image Credit : IBC24 File Photo
इंफाल : Manipur News : 19 महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के हालत जैसे ही ठीक होते हैं, वहां फिर कुछ ऐसा हो जाता है जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो जाती है। एक बार फिर मणिपुर के काकचिंग जिले में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद से जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल, काकचिंग जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बिहार के 2 प्रवासी श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5.20 बजे काकचिंग-वाबागई रोड पर केइराक में पंचायत कार्यालय के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के पीछे के लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
जांच में जुटी पुलिस
Manipur News : मृतकों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के राजवाही गांव निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार के रूप में हुई है। वे निर्माण कार्य करने वाले श्रमिक थे और मेइती-प्रभुत्व वाले काकचिंग जिले में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना को लेकर और अधिक जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 2 migrant labourers from Bihar shot dead in Manipur, atmosphere in the area becomes tense

Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm