मणिपुर में 20 हथियार और गोला-बारूद जब्त

Ads

मणिपुर में 20 हथियार और गोला-बारूद जब्त

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 09:51 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 09:51 AM IST

इंफाल, 11 मई (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में कम से कम 20 हथियार और गोला-बारूद जब्त किए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यहां एक बयान में कहा गया है कि लैंफेल थाना क्षेत्र के अंतर्गत लैंगोल पहाड़ी इलाके से रविवार को 16 हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

बरामद हथियारों में 10 पिस्तौल, एक इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक डेटोनेटर और पांच कारतूस शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने सेकमाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेंडोंगयांग के इंगेल हिल से दो पिस्तौल सहित चार हथियार, हथगोले और गोला-बारूद जब्त किए।

मणिपुर में तीन साल पहले शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से सुरक्षा बल यहां तलाशी अभियान चला रहे हैं।

राज्य में मई 2023 से लेकर अब तक मेइती और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए तथा हजारों लोग बेघर हो गए।

भाषा यासिर वैभव

वैभव