कोलकाता के पास भीषण आग से सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक

कोलकाता के पास भीषण आग से सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक

कोलकाता के पास भीषण आग से सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक
Modified Date: December 6, 2022 / 11:20 am IST
Published Date: December 6, 2022 11:20 am IST

कोलकाता, छह दिसंबर (भाषा) कोलकाता के पास न्यू टाउन में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे सड़क किनारे 20 छोटी दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह करीब चार बजे गौरांगनगर में धलाई पुल के पास बागजोला नहर के किनारे एक दुकान पर आग की लपटों को देखा।

उन्होंने बताया कि आग जल्द ही इलाके में फैलने लगी और जिसमें कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

अधिकारियों ने कहा कि आग में कोई घायल नहीं हुआ। आग पर दमकल की चार गाड़ियों ने काबू पा लिया है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शार्ट-सर्किट से लगी है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में