हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 209 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 209 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 209 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 28, 2021 9:15 pm IST

शिमला, 28 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 209 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या शनिवार को 2,13,122 पर पहुंच गई। संक्रमण के कारण और छह लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 3,575 पर पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में से दो चंबा से और एक-एक व्यक्ति कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और शिमला से थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,965 थी जो आज कम होकर 1,814 रह गई। 354 मरीजों के संक्रमण से उबरने के साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2,07,713 हो गई।

भाषा

मानसी माधव

माधव


लेखक के बारे में