झारखंड में कोविड-19 के 209 नये मामले, एक मरीज की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 209 नये मामले, एक मरीज की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 209 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 16, 2020 3:51 am IST

रांची, 16 दिसंबर (भाषा) झारखंड में कोविड-19 के 209 नये मामले आए तथा संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,001 हो गयी।

संक्रमण के नये मामलों में रांची से 98 मामले, पूर्वी सिंहभूभ से 38 और धनबाद से 15 मामले हैं।

संक्रमण के 209 नये मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,931 हो गयी है। इनमें से 1,09,352 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में 1,578 मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 17,261 नमूनों की जांच की गयी।

भाषा इन्दु सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में