पुडुचेरी, 28 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 1,28,881 पर पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक श्रीरामुलु ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि चार क्षेत्रों पुडुचेरी, करईकल, माहे और यनम से लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,872 बनी हुई है।
इसमें बताया गया है कि 2,224 नमूनों की जांच करने के बाद ये 21 नए मामले सामने आए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 312 है जिनमें से 52 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 260 घर पर पृथक-वास में हैं।
श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 35 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और इसी के साथ संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,697 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 19.80 लाख नमूनों की जांच की है। संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.45 प्रतिशत और 98.31 प्रतिशत है। विभाग ने अभी तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की 12,07,678 खुराक दी है।
भाषा गोला शोभना
शोभना