पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में 22 किलोग्राम हेरोइन, हथियार बरामद
पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में 22 किलोग्राम हेरोइन, हथियार बरामद
फिरोजपुर, 11 जनवरी (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को, पाकिस्तान स्थित तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए, पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तीन अलग-अलग घटनाओं में 22 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा एक पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ कारतूस भी बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहली घटना में बीएसएफ की 103 बटालियन ने 10 पैकेट में 19.375 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जवानों ने एक पिस्तौल, एक मैगजीन और आठ कारतूस भी बरामद किये। उन्होंने कहा कि हेरोइन और गोलियों के अतिरिक्त 430 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बीएसएफ जवानों ने दो अन्य अभियानों में एक-एक पैकेट हेरोइन भी जब्त की।
भाषा यश अमित
अमित

Facebook


