पुलिस के संरक्षण में चल रहा था सेक्स रैकेट, 12 युवतियों सहित 23 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस के संरक्षण में चल रहा था सेक्स रैकेट, 12 युवतियों सहित 23 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस के संरक्षण में चल रहा था सेक्स रैकेट, 12 युवतियों सहित 23 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 20, 2021 12:47 pm IST

नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का शनिवार को भांडाफोड़ करते हुये पुलिस ने मौके से 12 महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया है । मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Read More: 10 रुपए का रिचार्ज करने के नाम पर CRPF जवान से 6 लाख रुपए की ठगी, आरोपियों ने 4 बार निकाले पैसे

पुलिस ने बताया कि मौके से बड़ी संख्या में शक्तिवर्धक दवाईयां, आपत्तिजनक साहित्य एवं सामग्री बरामद की गयी है। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दनकौर क्षेत्र के चींती गांव के पास स्थित ‘न्यू क्राउन प्लाजा’ होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

Read More: पॉर्न फिल्में डाउनलोड तो नहीं किया जा रहा स्टेशनों के फ्री Wi-Fi से? महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे की गाइडलाइन

उन्होंने बताया, ‘‘सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनायी गयी । पुलिस टीम ने शनिवार को दोपहर बाद होटल पर छापेमारी की । उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके से पुलिस ने देह व्यापार में कथित रूप से संलिप्त 12 महिलाओं तथा होटल के प्रबंधक ज्ञानेंद्र समेत 11 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

Read More: चेंबर ऑफ कामर्स चुनाव की वोटिंग खत्म, 70 प्रतिशत मतदान, कल होगी मतगणना

अधिकारी ने बताया कि मौके से पुलिस को आपत्तिजनक साहित्य, शक्तिवर्धक दवाईयां आदि मिली है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है, कि देह व्यापार के धंधे में थाना दनकौर पुलिस की भी संलिप्तता है। डीसीपी ने बताया कि जांच के बाद चार पुलिस कांस्टेबल, एक हेड कांस्टेबल तथा पुलिस जीप के चालक को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले यहां से तबादले पर गए चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी निलंबन की रिपोर्ट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read More: फीस नहीं देने वाले पालकों के खिलाफ एक्शन में निजी स्कूल, शिक्षा विभाग को सौंपेगे ऐसे अभिभावकों की सूची

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"