लद्दाख में कोविड-19 के 23 नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 23 नये मामले

लद्दाख में कोविड-19 के 23 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: January 2, 2022 11:22 am IST

लेह, दो जनवरी (भाषा) लद्दाख में रविवार को 23 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 22,207 हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि 20 मामले लेह में और तीन मामले करगिल जिले में सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी और मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 219 बनी हुई है। इनमें से 161 मरीजों की मौत लेह और 58 मरीजों की मौत करगिल में हुई है।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। इनमें से 153 मरीज लेह और 50 मरीज करगिल में उपचाराधीन हैं। शनिवार तक उपचाराधीन मरीजों की संख्या 184 थी।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में चार और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 21,785 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में कुल संक्रमण दर 3.7 प्रतिशत (लेह में 5.0 प्रतिशत और करगिल में 1.6 प्रतिशत) है।

भाषा

नेहा सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में