बेंगलुरु, 26 मई (भाषा) आईपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कथित अवैध सट्टेबाजी के सिलसिले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की विशेष जांच टीम ने बेंगलुरु शहर के कई पुलिस थाना क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों में छापेमारी की।
इस अभियान के दौरान, अधिकारियों ने क्रिकेट सट्टेबाजी के 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए और 23 आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने सट्टेबाजी से जुड़ा काफी सामान जब्त किए जिनमें 1.10 लाख रुपये मूल्य के सात मोबाइल फोन, 1,06,433 रुपये नकद और अन्य सामग्री शामिल है।
पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 13.39 करोड़ रुपये आंका गया है और मामले की जांच जारी है।
भाषा
राखी नरेश
नरेश