UP Road Accident News/Image Credit: Social Media
UP Road Accident News: संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कैला देवी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में पिता-पुत्री की मौत हो गई है तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कैला देवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से चढ़ी एक कार और नोएडा से लखनऊ जा रही एक लग्जरी गाड़ी के बीच (UP Road Accident News) आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
UP Road Accident News: उन्होंने बताया कि इस घटना में एक कर पर सवार चंदौसी निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार (55 वर्षीय) और उनकी पुत्री यामिनी (30 वर्षीय) की मौत हो गई। (UP Road Accident News) सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों कारों पर सवार कुल पांच लोग भी जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।
UP Road Accident News: उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। (UP Road Accident News) जिससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतना भयानक था कि बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनक मौत हो गई। जबकि 19 यात्री घायल हो गए है, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-