Roopnarayan Sinha Death/Image Credit: IBC24 File
Rupnarayan Sinha Death: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि, कार्डियक अटैक से उनकी मौत हुई है। उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि रूपनारायण सिन्हा (Rupnarayan Sinha Death) भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सिन्हा इस अभियान के प्रभारी भी थे। इसी दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रूपनारायण सिन्हा (Rupnarayan Sinha Death) छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की मौत https://t.co/naVxh5RjMN
— IBC24 News (@IBC24News) May 26, 2026