असम में कोविड-19 के 2,391 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

असम में कोविड-19 के 2,391 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

असम में कोविड-19 के 2,391 नए मामले, 24 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 11, 2021 2:52 am IST

गुवाहाटी, 11 जुलाई (भाषा) असम में 2,391 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,32,084 हो गयी और 24 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,812 हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

असम में वर्तमान में 21,202 लोगों का उपचार चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2,854 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 5,04,723 हो गयी है। राज्य में स्वस्थ होने की दर 94.86 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए नए मामलों में 234 गोलाघाट से, 228 कामरूप मेट्रो से, 206 जोरहाट से और 141 मामले सोनितपुर से हैं। नए मामलों की पुष्टि पिछले 24 घंटे में 1,33,308 नमूनों की जांच में हुई है और दैनिक संक्रमण दर 1.79 प्रतिशत है। वर्तमान में कोविड-19 से मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत है और राज्य में अन्य रोगों से ग्रस्त 1,347 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।

राज्य में अब तक 1,60,04,058 नमूनों की जांच हुई है। कुल 79,05,337 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें 13,44,806 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में