भारत में कोविड-19 के 25 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 25 नए मामले

भारत में कोविड-19 के 25 नए मामले
Modified Date: August 8, 2023 / 02:34 pm IST
Published Date: August 8, 2023 2:34 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) भारत में कोविड-19 के 25 नए मामले आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,543 दर्ज की गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,31,918 दर्ज की गयी है। कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,96,059) दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है तथा 4,44,62,598 लोग इससे उबर चुके हैं। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में