झारखंड में कोविड-19 के 269 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 269 नए मामले, चार और मरीजों की मौत

झारखंड में कोविड-19 के 269 नए मामले, चार और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 13, 2020 11:40 am IST

रांची, 13 नवंबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 917 हो गयी है जबकि शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 269 नये मामले भी सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 269 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,05,493 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक झारखंड राज्य के 1,05,493 संक्रमितों में से 1,00,908 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 3668 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 917 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में चार संक्रमितों की मौत हो गयी जिनमें से रांची, पलामू, लातेहार एवं चतरा से एक-एक मरीज शामिल थे।

शुक्रवार को कुल 25,543 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 269 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची में 65, पूर्वी सिंहभूम में 49 एवं धनबाद में 43 नये संक्रमित पाये गये।

भाषा, इन्दु प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में