अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 27 नये मामले, कुल मामले 4,168 हुए
अंडमान निकोबार में कोविड-19 के 27 नये मामले, कुल मामले 4,168 हुए
पोर्ट ब्लेयर, 22 अक्टूबर (भाषा) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 4,168 हो गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए मरीजों में पांच ने बाहर की यात्रा की थी, जबकि संपर्कों का पता लगाने के दौरान 22 नए संक्रमितों का पता चला।
अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी से 11 और लोग ठीक हुए हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब 199 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,913 लोग बीमारी से उबर चुके हैं और 56 मरीज अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि अब तक 78,303 नमूने की जांच की गई है।
भाषा कृष्ण नरेश
नरेश

Facebook


