राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले

  •  
  • Publish Date - July 13, 2021 / 03:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जयपुर,13 जुलाई (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 28 नये मामले सामने आये हैं। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।

चिकित्सा विभाग के मंगलवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नये मामले सामने आये। नये मामलों में जयपुर में 10 और सीकर में पांच नये मामले शामिल हैं।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8945 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 76 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब राज्य में 613 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज रंजन

रंजन