अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 295 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 295 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 295 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: June 18, 2021 6:56 am IST

ईटानगर, 18 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 295 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,483 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि पिछले दो दिनों में संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 158 हो गई। ये महिलाएं कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र और चांगलांग की रहने वाली थीं और उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां थी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 37, चांगलाग में 36, वेस्ट कामेंग तथा कुरुंग कुमे में 27-27 नए मामले सामने आए। नए मामलों में से 283 मामले ‘रैपिड एंटीजन’ जांच, नौ आरटी-पीसीआर और तीन ‘ट्रूनैट’ जांच में सामने आये। राज्य में अभी 2,713 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 389 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,612 हो गई।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में