ओडिशा में कोविड-19 के 3,219 नए मामले सामने आए, 11 रोगियों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,219 नए मामले सामने आए, 11 रोगियों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 3,219 नए मामले सामने आए, 11 रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: September 2, 2020 8:32 am IST

भुवनेश्वर, दो सितंबर (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,219 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,09,780 हो गई। इसके अलावा 11 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 514 पर पहुंच गई है।

पढ़ें- अगले 24 घंटों में इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर नए मामले खुर्दा से सामने आए हैं, जहां 731 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद कटक से 400, पुरी से 217 और बालेश्वर से 194 नए मामले सामने आए हैं। नौ जिलों से 100 से अधिक मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि गंजाम में तीन, खुर्द में दो, बालेश्वर, भद्रक, जगतसिंहपुर, पुरी, रायगढ़ा और संबलपुर जिलों में एक-एक रोगी की मौत हुई है।

पढ़ें- पैंगोंग झील के करीब भारतीय सेना की स्थिति मजबूत, बढ़ाई गई सेना और ट…

उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल संक्रमण के 28,443 मरीज उपचाराधीन हैं। 80,770 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.