देश के सबसे लंबे पुल धौला-सदिया का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

देश के सबसे लंबे पुल धौला-सदिया का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

देश के सबसे लंबे पुल धौला-सदिया का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 26, 2017 3:23 am IST

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 3 साल पूरे हुए. तीन साल के सफल कार्यकाल पर असम में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धौला-सदिया में बने असम-अरुणाचल को जोड़ने वाली 9.15 किमी लंबी पुल का उद्घाटन किया. ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक लोहित नदी पर बने इस पुल से अब असम-अरुणाचल की दूरी 165 किलोमीटर घटेगी.  सादिया और धौला को जोड़ने वाले इस पुल को धौला-सादिया ब्रह्मपुत्र पुल का नाम दिया गया है। इस पुल की अहमियत न सिर्फ यहां के लोगों के विकास से जुड़ी है, बल्कि सामरिक तौर पर भी ये अहम भागीदारी निभाएगा।

इस पुल से सुदूर उत्तर-पूर्व के लोगों के लिए आने जाने की सुविधा हो जाएगी, कारोबार को बढ़ावा भी मिलेगा, साथ ही इसके चालू होने से सेना को असम के पोस्ट से अरुणाचल-चीन बॉर्डर पर पहुंचने में आसानी होगी। 9.15 किलोमीटर लंबे इस पुल के शुरू होने के बाद असम और अरुणाचल की दूरी 165 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस पुल का निर्माण कार्य 2011 में शुरू हुआ था। ये पुल भूकंप के झटके भी आसानी से झेल सकता है। 60 टन के मेन बैटल टैंक भी यहां से गुजर सकते हैं।

 

आइए आपको बताते हैं पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में क्या बातें कही-

अटल की दोबारा सरकार बनती तो 10 साल पहले बनती पुल

अटल जी के सपनों को पूरा करने की कोशिश

यहां के लोग पांच दशक से पुल का इंतजार कर रहे थे

सरकार बदलने से आईं रुकावटें

असम कई समस्याओं से मुक्त हो रहा है

विकास को स्थाई रुप देना हमारी कोशिश

ये पुल पूरे हिंदुस्तान का गौरव है

विकास को गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जरुरी 

दो राज्यों के विकास में ब्रिज कड़ी बनेगा

भारत को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगा


लेखक के बारे में