Coronavirus India Updates:पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 30,548 नए मामले, कुल संक्रमित 88.45 लाख

Ads

Coronavirus India Updates:पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 30,548 नए मामले, कुल संक्रमित 88.45 लाख

  •  
  • Publish Date - November 16, 2020 / 05:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 16 नवम्बर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,548 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 88,45,127 हो गए। वहीं इनमें से 82,49,579 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 435 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,30,070 हो गई।

Read More News: छात्रा को देखकर आरक्षक की बिगड़ी नीयत, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

देश में लगातार छह दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है। अभी 4,65,478 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.26 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में 82,49,579 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.27 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

Read More News: लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग 

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 15 नवम्बर तक कुल 12,56,98,525 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 8,61,706 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया।