तमिलनाडु में कोविड-19 के 30,621 नये मामले, 297 और मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 30,621 नये मामले, 297 और मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 30,621 नये मामले, 297 और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 13, 2021 6:35 pm IST

चेन्नई, 13 मई (भाषा) तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 30,621 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,99,485 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 297 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 16,768 हो गई।

एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, आज 19,287 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 12,98,945 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,83,772 है।

राज्य की राजधानी में कोविड-19 के 6,991 नए मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,19,261 हो गई।

भाषा. अमित नीरज

नीरज


लेखक के बारे में