पुडुचेरी, 26 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,825 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने शुक्रवार को बताया कि पुडुचेरी में सबसे अधिक 15, कराईकल में नौ, माहे में चार और यनम में तीन नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 321 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 59 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 262 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,872 है। इस दौरान 28 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,632 हो गई।
उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में अभी तक करीब 19.74 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.30 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 12,00,994 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,47,060 लोगों को पहली खुराक और 4,53,934 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा निहारिका प्रशांत
प्रशांत