‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजे जाएंगे 32 बच्चे, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजे जाएंगे 32 बच्चे, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजे जाएंगे 32 बच्चे, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: January 24, 2021 2:00 pm IST

नयी दिल्ली: नवाचार, शैक्षणिक, खेल, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा और बहादुरी के क्षेत्रों में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए इस वर्ष 32 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पुरस्कार पाने वाले बच्चे 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों से हैं।

Read More: मेडिकल बुलेटिनः छत्तीसगढ़ में 5 हजार से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, आज 300 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

बयान में कहा गया है, ‘‘कला और संस्कृति के क्षेत्र में सात पुरस्कार दिए गए हैं, नवाचार के लिए नौ पुरस्कार और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पांच पुरस्कार दिए गए हैं। सात बच्चों को खेल श्रेणी में पुरस्कार दिये गये हैं, तीन को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है और एक बच्चे को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है।

Read More: 7 हजार रुपए तक गिर चुकी है सोने की कीमत! निवेश करने के लिए है सुनहरा अवसर

इन बच्चों को बधाई देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक संदेश में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2021 न केवल विजेताओं को प्रेरित करेगा, बल्कि लाखों अन्य बच्चों को अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के वास्ते प्रोत्साहित करेगा। आइए हम सभी अपने देश को सफलता और समृद्धि की एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए अपने व्यक्तिगत प्रयास करें।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बाल पुरस्कार विजेताओं से बात करेंगे।

Read More: AMU के लिए ऐतिहासिक होगा गणतंत्र दिवस 2021, यूनिवर्सिटी परिसर में गाड़ा जाएगा ’टाइम कैप्सूल’

क्रम सं.

नाम

राज्य

श्रेणी

1

मेया लगुडु

आंध्र प्रदेश

कला एवं संस्कृति

2

व्योम आहुजा

उत्तर प्रदेश

कला एवं संस्कृति

3

ह्रदय आर कृष्णा

केरल

कला एवं संस्कृति

4

अनुराग रमोला

उत्तराखंड

कला एवं संस्कृति

5

तनुज समद्दर

असम

कला एवं संस्कृति

6

वेनिश केशम

मणिपुर

कला एवं संस्कृति

7

सौहार्द्य डे

पश्चिम बंगाल

कला एवं संस्कृति

8

ज्योति कुमारी

बिहार

बहादुरी

9

कुंवर दिव्यांश सिं

उत्तर प्रदेश

बहादुरी

10

कामेश्वर जगन्नाथ वाघमारे

महाराष्ट्र

बहादुरी

11

राकेशकृष्णा के

कर्नाटक

नवाचार

12

श्रीनाभ मौजेश अग्रवाल

महाराष्ट्र

नवाचार

13

वीर कश्यप

कर्नाटक

नवाचार

14

नम्या जोशी

पंजाब

नवाचार

15

अर्चित राहुल पाटिल

महाराष्ट्र

नवाचार

16

आयुष रंजन

सिक्किम

नवाचार

17

हेमेश चादलवदा

तेलंगाना

नवाचार

18

चिराग भंसाली

उत्तर प्रदेश

नवाचार

19

हरमनजोत सिंह

जम्मू और कश्मीर

नवाचार

20

मो. शौएब

उत्तर प्रदेश

शैक्षिक

21

आनंद

राजस्थान

शैक्षिक

22

अन्वेश शुभम प्रधान

ओडिशा

शैक्षिक

23

अनुज जैन

मध्य प्रदेश

शैक्षिक

24

सोनित सिसोलकर

महाराष्ट्र

शैक्षिक

25

प्रसिद्धि सिंह

तमिलनाडु

समाज सेवा

26

सविता कुमारी

झारखंड

खेल

27

अर्शिया दास

त्रिपुरा

खेल

28

पलक शर्मा

मध्य प्रदेश

खेल

29

मोहम्मद रफी

उत्तर प्रदेश

खेल

30

काम्या कार्तिकेयन

महाराष्ट्र

खेल

31

खुशी चिराग पटेल

गुजरात

खेल

32

मंत्रा जितेन्द्र हरखानी

गुजरात

खेल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"