साइबर ठगी करने वाले 32 लोग गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर

साइबर ठगी करने वाले 32 लोग गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर

साइबर ठगी करने वाले 32 लोग गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 5, 2021 2:35 pm IST

नोएडा (उप्र), पांच अगस्त (भाषा) साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह के 32 लोगों को थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने अनेक अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से 55 कंप्यूटर, सीपीयू, लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और परविंदर, साकेत, अमित सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने अमेरिका में रहने वाले लोगों के साथ साइबर ठगी की है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि यह गिरोह हैकर से मिले नंबरों पर कॉल करके स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि नामी कंपनियों के कर्मचारी बताते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने हजारों अमेरिकी लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

भाषा सं

शाहिद मानसी

मानसी


लेखक के बारे में