शहरी चुनौती कोष के तहत 33 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Ads

शहरी चुनौती कोष के तहत 33 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 05:17 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 05:17 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि सरकार ने शहरी चुनौती निधि (यूसीएफ) के तहत अब तक 33 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है या सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

आवास और शहरी कार्य मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि शहरी चुनौती कोष की 15 अप्रैल को शुरूआत हो गई थी।

यूसीएफ ने देश भर में परिवर्तनकारी शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए मिशन अवधि के दौरान कुल 1 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता की परिकल्पना की है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 33 परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।’’

मंत्री के अनुसार, उनके मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश में चार, गुजरात में छह, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में छह, महाराष्ट्र में तीन, ओडिशा में सात, तेलंगाना में तीन और मेघालय में एक परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

मंत्री ने कहा कि पात्रता शर्तों और मूल्यांकन ढांचे के आधार पर, सभी शहर यूसीएफ के तहत भाग लेने के पात्र हैं।

भाषा वैभव सुभाष

सुभाष