Home » Madhya Pradesh » IPS Monica Shukla's Brave Act During Bhopal Farmers' Protest Goes Viral
IPS Monica Shukla Viral Video : प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए महिला IPS ने दांव पर लगा दी जान! बस के सामने उठाया ऐसा कदम, VIDEO देख लोग बोले- ‘लेडी सिंघम’
Ads
भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस मोनिका शुक्ला का साहसिक वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में वे बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए अकेले बस के सामने खड़ी दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं।
भोपाल : IPS Monica Shukla Viral Video : भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना बेकाबू भीड़ को रोकने वाली आईपीएस अधिकारी मोनिका शुक्ला का एक वीडियोसोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भोपाल की एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मोनिका शुक्ला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अकेली ही एक बस के ठीक सामने खड़ी नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आंदोलन के दौरान जब कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे और एक बस को धकेलने की कोशिश करने लगे, तब मौके पर बहुत कम पुलिसकर्मी मौजूद थे। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला खुद बस के आगे आ खड़ी हुईं। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी बस की छत पर भी चढ़े हुए थे, जिन्हें वे हाथों से इशारा कर नीचे उतरने और शांत रहने की हिदायत देती दिखीं।
“हमने अपना कर्तव्य निष्ठा से निभाया”
वीडियो के वायरल होने और लोगों द्वारा तारीफ किए जाने पर IPS मोनिका शुक्ला ने कहा “हमने सिर्फ अपनी ड्यूटी और कर्तव्य को निष्ठा से निभाया है।Lady Singham MP Police Officer पुलिस का मुख्य काम प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है। उस वक्त परिस्थिति ऐसी थी कि आगे आकर मोर्चा संभालना जरूरी था।”
She is Additional Police Commissioner Monika Shukla Bhopal
When farmers protesting for prices targeted a school bus
She stood like a rock to protect it until the protesters backed away.
This is what a real hero in uniform looks like, not someone doing photoshoots in funky… pic.twitter.com/tGsvWeokbQ