हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से 34 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 1,900 के पार

हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से 34 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 1,900 के पार

हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से 34 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 1,900 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 10, 2021 10:36 am IST

शिमला, 10 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 34 और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर सोमवार को 1,906 हो गई तथा संक्रमण के 1,340 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,763 हो गई।

अपराह्न दो बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी 31,629 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 99,188 लोग संक्रमण के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

भाषा सिम्मी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में