ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 358 नए मामले

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 358 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 18, 2020 / 07:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

भुवनेश्वर, 18 दिसंबर (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 358 नए मामले सामने आए और महामारी की चपेट में आने से चार और मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामले बढ़कर 3,25,505 हो गए और मृतकों की संख्या 1,829 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, “यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोविड से पीड़ित चार लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।”

इस समय ओडिशा में कोविड-19 के 3,039 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 3,20,584 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग की ओर से कहा गया कि राज्य में संक्रमण की दर 4.98 प्रतिशत है।

भाषा यश नरेश

नरेश