ईरोड (तमिलनाडु), 21 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के ईरोड में दो व्यक्तियों को अपने परिसर में 3.6 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मणिक्कम्पलायम इलाके में बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान नंदा मुकेश (23) और अरुणकुमार (24) को संदिग्ध तरीके से घूमते देखा गया।
उसने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने दुकानों और लोगों को गांजा बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने दोनों के परिसर की तलाशी ली और 3.6 किलोग्राम गांजा, करीब चार लाख रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए।
पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन