ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

Ads

ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले, तीन और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 21, 2020 / 08:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

भुवनेश्वर, 21 दिसम्बर (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 363 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,26,596 हो गए। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,839 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 30 जिलों में से 27 में ये नए मामले सामने आए। नए 363 मामलों में से 208 विभिन्न पृथक केन्द्रों में सामने और 155 पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित पाए गए।

इनमें से सबसे अधिक 50 मामले मामले खुर्दा और फिर 35 सुंदरगढ़ जिले में सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘ यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान तीन और संक्रमित लोगों की मौत हो गई।’’

उसने बताया कि इनमें से दो लोग सुंदरगढ़ और एक व्यक्ति कालाहांडी का था।

राज्य में अभी 3,057 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है और 3,21,647 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि अभी तक ओडिशा में कुल 66.35 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद