पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नये मामले
पुडुचेरी में कोविड-19 के 38 नये मामले
पुडुचेरी, 31 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,013 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में लगातार सातवें दिन संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,857 बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि 2,662 नमूनों की जांच में से 38 में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 45 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,726 हो गई। उन्होंने बताया कि यहां अब 430 मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग के निदेशक ने बताया कि यहां अब तक टीके की 11,29,340 खुराक लगाई गई है।
भाषा स्नेहा सुरेश
सुरेश

Facebook


