ओडिशा में कोविड-19 के 386 नए मामले,पांच और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 386 नए मामले,पांच और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 386 नए मामले,पांच और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 9, 2020 11:03 am IST

भुवनेश्वर, नौ दिसंबर (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 386 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,22,299 हो गई। वहीं, पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,789 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 50 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं, सुंदरगढ़ में 47 और मयूरभंज में 31 मामले सामने आए हैं।

ओडिशा में अभी 3,487 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 3,16,970 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 5.16 फीसदी है।

भाषा

शुभांशि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में