ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,270 नए मामले सामने आए, 11 और मरीजों की मौत

Ads

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,270 नए मामले सामने आए, 11 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 16, 2020 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

भुवनेश्वर, 16 सितंबर (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 4,270 नए मामले सामने आए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,62,920 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से 11 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 656 पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि पृथक-वास केंद्रों में संक्रमण के 2,478 नए मामले सामने आए और संक्रमितों के संपर्क आए लोगों की तलाश के दौरान 1,792 मरीज सामने आए।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 876 मामले सामने आए। इसके अलावा कटक में 374 और पुरी में 287 मामले सामने आए हैं। पुरी और संभलपुर जिले में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि खुर्दा में दो और कालाहांडी, मयूरभंज तथा सुंदरगढ़ जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में अभी कोविड-19 के 36,473 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 1,25,738 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश पवनेश

पवनेश